Uttarakhand Weather:जम्मू-कश्मीर और हिमाचल से होते हुए उत्तराखंड पहुंची हवाएं, आज भी कोल्ड डे कंडीशन – Uttarakhand Weather: Winds Traveled Through Jammu And Kashmir And Himachal Pradesh Before Reaching State


मैदानी इलाकों में शनिवार को हुई कड़ाके की ठंड के बाद से हर किसी के मन में यह सवाल था कि आखिर अचानक बिना बारिश के इतनी ठंड कैसे हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से होते हुए पश्चिमी विक्षोभ की सर्द हवाएं उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में पहुंची। जिसके चलते कोहरे मात्र से शीत दिवस जैसी स्थिति बन गई।

Trending Videos

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया, अभी तक कोहरा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के ही कुछ हिस्सों में देखने को मिल रहा था। लेकिन शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के साथ आई हवाओं में नमी देखने को मिली। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह हवाएं बारिश और बर्फबारी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाती हैं और तापमान में तेजी से गिरावट आती है।

यही वजह है कि 21 दिसंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। बारिश और बर्फबारी न होने की वजह पर उन्होंने बताया, जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न के चलते बारिश की बेरुखी देखने को मिल रही है और बर्फबारी के लिए बारिश का होना बहुत जरूरी है। हालांकि 27 दिसंबर के बाद उत्तराखंड में बारिश के आसार हैं।

Uttarakhand: क्रिसमस और नया साल…औली में उमड़ेगी पर्यटकों की भीड़, प्रशासन ने की हैं ये व्यवस्थाएं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed