Uttarakhand Silver Jubilee Celebrations: 700 Participants Arrive For Dehradun Marathon Dm Flags Off The Race – Amar Ujala Hindi News Live
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर आज देहरादून जिला प्रशासन की ओर से मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। आठ किमी मैराथन का पवेलियन ग्राउंड से कनक चौक- एस्ले हॉल- बहल चौक-दिलाराम चौक- ब्रह्मकमल चौक से एनआईवीएच व एनआईवीएच से वापस ब्रह्मकमल चौक, दिलाराम चौक , कनक चौक होते हुए पवेलियन ग्राउंड में समापन हुआ। मैराथन में 700 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।