Uttarakhand News: कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेलवे परियोजना…14.5 किमी हुई टनलों की खोदाई, 95 फीसदी कार्य पूर्ण – Karnaprayag-rishikesh Railway Project: 14.5 Km Of Tunnel Excavated 95 Percent Of Work Completed Uttarakhand


यह वर्ष रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के लिए उपलब्धियों भरा रहा। इस वर्ष ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए। इस वर्ष 14.5 किमी टनलों की खोदाई हुई। खोदाई का करीब 95 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। वहीं, पूरी परियाेजना का करीब 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है।

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना का निर्माण कार्य चरम पर है। वर्ष 2020 में इस परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इस वर्ष टनलों की कुल खोदाई 14.5 किमी की गई। टनलों के अंदर ट्रैक की कुल लंबाई 213 किमी है। अब 11 किमी की खोदाई शेष रह गई है। टनलों की खोदाई का करीब 95 फीसदी कार्य पूरा हो गया है।

वहीं, इस वर्ष कुल 9 ब्रेक थ्रू (सुरंगे आर-पार) किए गए। पूरी परियोजना में कुल 46 ब्रेक थ्रू होने हैं, जिनमें से अब तक 40 ब्रेक थ्रू हो चुके हैं। 2 सुरंगों का फाइनल लाइनिंग का कार्य भी पूर्ण हो गया है। 5 सुरंगों का फाइनल लाइनिंग कार्य अंतिम चरण में है। पूरी परियोजना 70 का फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है।

वर्ष 2016 में जब परियोजना स्वीकृत हुई थी तब 125 किमी लंबे ट्रैक वाली इस परियोजना की लागत करीब 16216 करोड़ थी। परियोजना पूर्ण होने का लक्ष्य वर्ष 2025 रखा गया था। अब परियोजना की लागत बढ़ कर करीब 30 हजार करोड़ पार कर गई है। लागत बढ़ने का कारण परियोजना में कुछ बदलाव व निर्माण सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed