Uttarakhand: स्मार्ट ई-बसों में सफर का ले सकेंगे आनंद, राजस्व बढ़ाने के लिए इन रूटों पर होगा संचालन – Uttarakhand News Enjoy Travelling In Smart E-buses, These Routes Will Be Operated To Increase Revenue


संजय चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी

Updated Sun, 16 Nov 2025 11:45 AM IST

राजस्व बढ़ाने के लिए स्मार्ट सिटी ने दो रूटों का विस्तार किया है। इन रूटों पर ई-बसों का संचालन किया जाएगा।


Uttarakhand News Enjoy travelling in smart e-buses, these routes will be operated to increase revenue

ई बस (प्रतीकात्मक)
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


ऋषिकेश और विकासनगर के रुद्रपुर क्षेत्र के लोग अब स्मार्ट सिटी की ई-बसों में सफर का आनंद ले सकेंगे। स्मार्ट सिटी ने राजस्व बढ़ाने के लिए इन रूटों पर ई-बस संचालन करने का निर्णय लिया है। इन रूटों पर ट्रायल भी पूरा हो चुका है। अब जल्द ही बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बसें वातानुकूलित और इको फ्रेंडली हैं।

Trending Videos

करीब तीन साल पहले देहरादून में 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया था। शहर में लोगों को यातायात सेवा मुहैया कराने वाली यह प्रमुख सेवा स्मार्ट सिटी के लिए घाटे का सौदा रही है। बसों के छोटे रूट और शहर में निजी सवारी वाली गाड़ियां और जाम इस नुकसान का कारक माना जाता रहा है।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand: सरकार को झटका; सुप्रीम कोर्ट ने उपनल कर्मचारियों के मामले में सभी पुनर्विचार याचिकाएं कीं खारिज

ऐसे में राजस्व बढ़ाने के लिए स्मार्ट सिटी ने दो रूटों का विस्तार किया है। इन रूटों पर ई-बसों का संचालन होने से न सिर्फ स्मार्ट सिटी की आय में वृद्धि होगी बल्कि विकासनगर और ऋषिकेश क्षेत्र के लोगों को परिवहन की सुविधा भी मिलेगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed