Uttarakhand:निर्माणाधीन भवन में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों को बुलाकर की वार्ता, प्रशासन सतर्क – Video Of Offering Namaz In Under-construction Municipal Building Goes Viral Administration Alert Chamoli
नगर क्षेत्र ज्योतिर्मठ में नगर पालिका के निर्माणाधीन भवन में नमाज पढ़ने का वीडियो वारयल होने पर प्रशासन सतर्क हो गया है। एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर वार्ता करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा। साथ ही पुलिस को निर्देश दिए कि माहौल बिगाड़ने वालों पर निगरानी रखें।