Uttarakhand:चोटियां बर्फ से सजी नहीं…अब नए साल का बर्फबारी से हो सकता है स्वागत, ऐसा रहेगा मौसम – Uttarakhand Not Yet Covered In Snow But New Year Might Be Welcomed With Snowfall Here’s The Weather Forecast


नए साल पर जश्न होगा, इस दौरान पर्यटक भी पहुंचे हुए हैं। इस समय बर्फ से लकदक रहने वाली चोटियों को उसी तरह बर्फ से चमकने का इंतजार है। जैसे कि पूर्व के वर्षों में रहा करती थी। अभी तक राज्य में बर्फबारी नहीं हुई है। पर्यटकों को भी बर्फबारी का इंतजार है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार नए साल पर हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी होने की संभावना है।

Trending Videos

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अक्तूबर से 30 दिसंबर तक राज्य में 24 प्रतिशत बारिश आदि कम हुई है। राज्य में पर्यटक नए साल में बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचते हैं पर अभी बर्फबारी होने का इंतजार है।

Welcome 2026: पहाड़ से मैदान तक जश्न में डूबा उत्तराखंड, ऐसे किया नए साल का स्वागत, देखें तस्वीरें

आईएमडी देहरादून के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल कहते हैं कि पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे नए साल पर राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से बहुत हल्की बारिश और 3000 मीटर और उससे ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed