Uttarakhand:अंकिता भंडारी केस…नार्को टेस्ट के लिए भी हूं तैयार, अभिनेत्री उर्मिला सनावर का नया वीडियो वायरल – Ankita Bhandari Case Urmila Sanawar Said Ready For A Narco Test New Video Goes Viral Uttarakhand News


अंकिता भंडारी हत्याकांड से संबंधित ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर से बुधवार को पुलिस ने कई घंटे पूछताछ की। उर्मिला से इन ऑडियो-वीडियो के स्रोत और उसके पीछे की कहानी के संबंध में कई सवाल किए गए।


Ankita Bhandari Case Urmila Sanawar said ready for a narco test new video goes viral Uttarakhand news

उर्मिला सनावर
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


अभिनेत्री उर्मिला सनावर का सोशल मीडिया पर बुधवार को एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उर्मिला ने कहा कि दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक पुलिस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पूछताछ की। जिसमें मैंने पूरा सहयोग किया और सभी सवालों के जवाब दिए।

Trending Videos

इसके साथ ही जो भी साक्ष्य थे वो भी उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि अंकिता के साथ न्याय होना चाहिए क्योंकि वो पूरे देश की बेटी थी। उसके लिए भले ही सीबीआई या कोई अन्य उच्च स्तरीय जांच क्यों न करानी पड़े। अगर मेरा नार्को टेस्ट कराने की जरूरत हो तो उसके लिए तैयार हूं।

ये भी पढे़ं…Uttarakhand: अंकिता भंडारी केस,.. एक और ऑडियो हुआ वायरल, महिला पर बड़े नेता का नाम न लेने पर कहा-धोखेबाज

सनावर ने कहा कि हमारा नाम राजनीति से जोड़ जा रहा है। कोई कह रहा है कि मैं कांग्रेसी हूं तो कोई कह रहा है कि भाजपा के गुटों में बंटी हुई हैं। उन्होंने अंकिता मामले को लेकर राजनीति न करने की लोगों से गुहार लगाई। साथ ही कहा कि मेरा उद्देश्य सिर्फ यह है कि अंकिता को न्याय मिले। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed