Uttarakhand:बारिश-बर्फबारी की बेरुखी, पर्यटन बेपटरी; जिन टूरिस्ट स्पॉट पर रहती थी भीड़, वहां पसरा है सन्नाटा – Lack Of Snowfall And Rain Affected Not Only Crops But Also Tourism Business Chamoli Uttarakhand News


बर्फबारी और बारिश नहीं होने से फसलों के साथ ही पर्यटन व्यवसाय भी प्रभावित हुआ है। स्थिति यह है कि चमोली जिले के देवाल ब्लाॅक के पर्यटक स्थलों के बेस कैंप लोहाजंग में सन्नाटा पसरा है। पहले जहां प्रतिदिन 700 से एक हजार पर्यटक आते थे वहीं एक से 10 जनवरी तक 296 पर्यटक ही आए।

दिसंबर में बर्फबारी से विकासखंड के ब्रह्मताल, भींकलताल, आली, वेदनी बर्फ से ढक जाते थे लेकिन इस वर्ष बुग्याल और चोटियों में बर्फ नहीं है जबकि यहां देश-विदेश से इसके लिए पर्यटक आते हैं। लोहाजंग 10 से अधिक ट्रैकिंग कंपनियों का बेस कैंप है। इसके बावजूद एक जनवरी से यहां सन्नाटा पसरा है। 10 जनवरी तक यहां पर करीब 296 पर्यटक ही पहुंचे हैं।

पिछले साल बर्फबारी के बाद यहां हर दिन करीब 700 से एक हजार पर्यटक पहुंचते थे। इस बार पर्यटकों के नहीं आने से लोहाजंग में सन्नाटा पसरा है जबकि यहां 15 से अधिक लाॅज एवं होटल हैं। करीब 500 से अधिक युवकों को पर्यटन से रोजगार मिलता है। लोहाजंग के व्यवसायी इंद्र सिंह राणा ने बताया कि इस बार बर्फबारी नहीं होने से एक जनवरी से पर्यटक के नहीं आने से रोजगार पूरी तरह प्रभावित हो गया है।



 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed