Ukpsc Applications Open For 692 Principal Posts In Uttarakhand, Check Eligibility And Dates – Amar Ujala Hindi News Live
UKPSC Recruitment 2025: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य के राजकीय स्कूलों और इण्टर कालेजों में प्रधानाचार्य के 692 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदव प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारक वेबसाइट ukpscnet.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2025 से शुरू होकर 12 अक्तूबर 2025 तक चलेगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन या परिवर्तन करने की सुविधा 18 अक्तूबर 2025 से 27 अक्तूबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी।