Tehri: ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता का सीएम धामी ने किया वर्चुअल उदघाटन, 19 टीमें पहुंची – Cm Dhami Virtually Inaugurates 25th All India Police Water Sports Cluster Competition Tehri Garhwal
टिहरी बांध की झील कोटी कालोनी में 25 वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल उदघाटन किया। देशभर के 19 पुलिस बलों के करीब 400 से अधिक खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। रातभर से हो रही भारी बारिश के कारण ही सीएम धामी उद्घाटन के लिए टिहरी नहीं पहुंच पाए।
ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से आयोजित वाटर स्पोर्ट्स की मेजबानी आईटीबीपी को सौंपी गई है। आज आठ अप्रैल से शुरू हुई पांच दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स में शामिल होने वाली सभी 19 टीमों में शामिल आईटीबीपी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी, असम राइफल, आंध्रा प्रदेश पुलिस, अंडमान पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस, जेएंडके पुलिस, महाराष्ट्रा पुलिस, मणिपुर पुलिस, मध्य प्रदेश पुलिस, ओडिसा पुलिस, पंजाब पुलिस, राजस्थान पुलिस, तमिलनाडू पुलिस, तेलांगाना पुलिस और यूपी पुलिस के 440 महिला और पुरुष खिलाड़ी टिहरी पहुंच हैं।
प्रतिभागियों के बीच कैनोइंग की 18, कयाकिंग की 18 और रोइंग की 16 रेस आयोजित की जाएगी। डीआईजी ने बताया कि कैनोइंग और कयाकिंग में 200 मीटर, 500 और 1000 मीटर की दौड़ आयोजित की जाएंगी। जबकि रोइंग में 500 मीटर और 2000 मीटर लंबी रेस कराई जाएगी। प्रतियोगिता का समापन 12 अप्रैल को किया जाएगा।