Teachers Can Be Transferred On The Basis Of Request Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live


प्रदेश में शिक्षकों के सुगम व दुर्गम क्षेत्र के आधार पर अनिवार्य तबादलों पर रोक है, लेकिन अनुरोध के आधार पर भी तबादले नहीं हुए। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक आचार संहिता के बाद अनुरोध व पारस्परिक आधार पर तबादले हो सकते हैं।

Trending Videos

शिक्षा विभाग ने एक ही परिसर में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में एक को दुर्गम और दूसरे को सुगम श्रेणी में दर्शाया है। इस मामले के हाईकोर्ट पहुंचने के बाद से शिक्षकों के तबादले लटके हुए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रकरण में सुगम-दुर्गम की स्थिति को स्पष्ट करने के लिए हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand: स्कूलों की प्रार्थना सभा में आज से बच्चे पढ़ेंगे श्रीमद्भगवद् गीता, समझेंगे वैज्ञानिक दृष्टिकोण

प्रदेश में कई ऐसे शिक्षक भी हैं जो गंभीर बीमार हैं। इन शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर तबादले किए जा सकते हैं। इसके अलावा पारस्परिक आधार पर भी शिक्षकों के तबादले हो सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed