Roorkee News: बादशाहपुर में पागल कुत्ते का आतंक, घर में घुसकर बुजुर्ग महिला को काटा, हालत नाजुक – Rabid Dog Enters House And Bites Elderly Woman; Condition Critical Roorkee Uttarakhand News


संवाद न्यूज एजेंसी, पथरी (रुड़की)
Published by: Renu Saklani

Updated Fri, 21 Aug 2026 12:38 PM IST

बादशाहपुर में एक कुत्ते ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला को बुरी तरह काट डाला। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।


Rabid dog enters house and bites elderly woman; condition critical Roorkee Uttarakhand news

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

बादशाहपुर गांव में एक पागल कुत्ते का आतंक बना हुआ है। गांव में पागल कुत्ता राह चलते राहगीरों व घर में घुस कर ग्रामीणों पर हमला कर रहा है। गांव में तीन दिन के भीतर पागल कुत्ता करीब दस लोगों पर हमला कर चुका है।


ये भी पढे़ं…500 का पिज्जा 10 हजार का पड़ा: 10 इंच का पिज्जा ऑर्डर करने पर मिला 7 इंच का; आयोग के फैसले से कंपनी को झटका

बृहस्पतिवार को बादशाहपुर गांव में बुजुर्ग महिला मधु अग्रवाल घर में अकेली थी। इस दौरान पागल कुत्ता घर में घुस आया। बुजुर्ग महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। जिससे महिला के हाथ-पैर व शरीर के अन्य कई हिस्सों में काफी गहरे जख्म हो गए। महिला को जख्मी हालत में उपचार के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। संवाद

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed