Roorkee: सड़क किनारे पैदल चल रहे युवक को पीछे से आई अनियंत्रित बाइक ने मारी टक्कर, उछलकर कई फीट दूर गिरा – Accident In Roorkee Speeding Motorcycle Hit A Young Man Walking On The Road


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर इलाके में तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे एक युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक हवा में उछलकर कई फीट दूर जा गिरा।

Trending Videos

पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें टक्कर के बाद युवक को सड़क पर गिरते दिखाई दे रहा है। फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश है।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand: महंगे होटलों में शादी पर रोक, महिलाएं ज्यादा गहने नहीं पहनेंगी, उल्लंघन पर लगेगा एक लाख जुर्माना

घायल युवक रामपुर का निवासी बताया जा रहा है। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बाइक सवार हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed