Orange Alert In Uttarakhand Today Cm Meritorious Student Incentive Scholarship Examination Postponed – Amar Ujala Hindi News Live
प्रदेश में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद आज होने वाली मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। एससीईआरटी के अपर निदेशक पदमेंद्र सकलानी ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित किया गया है। जूनियर और माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं के लिए 347 केंद्रों में होने वाली छात्रवृत्ति परीक्षा में लगभग 65 हजार छात्र-छात्राओं को शामिल होना था।