Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही

देहरादून

*02 बसे भर संदिग्धों को लेकर थाने पहुंची पुलिस*

 

*एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र में मिश्रित आबादी क्षेत्र मे चलाया गया सघन सत्यापन अभियान।*

*लक्ष्मण चौक क्षेत्रान्तर्गत गांधी ग्राम, न्यू पार्क रोड, गुरूद्वारा रोड तथा मालवीय नगर क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन*

 

*क्षेत्र में रह रहे 469 व्यक्तियों का किया सत्यापन*

 

*अभियान के दौरान पहचान संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज न दिखा पाने वाले 49 व्यक्तियों को पुलिस ने लिया हिरासत में*

 

*किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 92 मकान मालिकों के पुलिस एक्ट में चालान कर किया 09 लाख 20 हजार रू0 का जुर्माना*

 

*नियमों का उल्लंघन करने वाले 49 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर वसूला 12250 /- ₹ का जुर्माना*

 

अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रो में बाहरी जनपदों/ राज्यों से आकर निवास कर रहे व्यक्तियों, किरायेदारों, अवैध रूप से निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक: 12/03/2026 को पुलिस अधीक्षक, नगर के नेतृत्व में कोतवाली नगर के चौकी लक्ष्मण चौक क्षेत्रान्तर्गत गांधी ग्राम, न्यू पार्क रोड, गुरूद्वारा रोड तथा मालवीय नगर क्षेत्र में पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सम्पूर्ण क्षेत्र में पुलिस द्वारा 469 व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 92 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उन पर 09 लाख 20 हजार रू0 का जुर्माना किया गया। इस दौरान क्षेत्र में संदिग्ध रूप से रह रहे 49 व्यक्तियों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले 49 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान करते हुए 12250 रू0 का जुर्माना वसूला गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सत्यापन अभियान निरन्तर जारी है।

 

*अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही का विवरण: -*

*01: कुल व्यक्ति जिनका सत्यापन किया गया की संख्या: 469*

*02: बिना सत्यापन किरायेदारों को रखने वाले मकान मालिकों की संख्या: 92*

*03: बिना सत्यापन किरायेदारों को रखने वाले मकान मालिकों का 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत अध्यारोपित किया गया जुर्माना: – 920,000 रूपये*

*04: 81 पुलिस एक्ट के तहत जुर्माना किये गये व्यक्तियो की संख्या: 49*

*05: 81 पुलिस एक्ट के तहत किया गया जुर्माना : 12,250 रूपये*

*06: 172 बीएनएस के तहत थाने पर लाये गये संदिग्धों की संख्या: 49*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed