Kanwar Yatra Dispute Over Obscene Gestures During Dj Competition, Inspector Injured Haridwar News – Amar Ujala Hindi News Live


नारसन में कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे प्रतिस्पर्धा करने पर हंगामा हो गया। इस प्रतिस्पर्धा में अश्लील इशारे किए गए। पुलिस ने रोका तो जमकर नोकझोंक हुई। जब मामला बढ़ता तो पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को तितर-बितर किया। इस अफरा-तफरी में एक दरोगा भी जख्मी हो गए।

Trending Videos

नारसन कस्बे के मोहम्मदपुर जटगांव में बुधवार देर रात गांव में कट के पास सड़क पर ही बुलंदशहर का डीजे राजपूत और गोस्वामी डीजे सिहानी गाजियाबाद के बीच प्रतिस्पर्धा हो रही थी। गोस्वामी डीजे पर चढ़कर एक यात्री अश्लील इशारे करने लगा। इसके साथ ही माइक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगा। ये देखकर मौके पर भीड़ जुट गई और सड़क पर जाम लग गया।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्हें समझाकर वहां से जाने को कहा लेकिन पुलिस की बातों को अनसुना कर दिया गया। तभी डीजे में शामिल एक किन्नर और उसके साथियों ने पुलिस से अभद्रता कर दी। मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। इससे अफरातफरी मच गई। इसमें एक दरोगा नीचे गिरकर घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने किन्नर नेहा, कुशल कुमार, हिंमाशु, संगम निवासी नूरनगर सिहानी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

ये भी पढ़ें…Haridwar: अब पांच दिन तक डाक कांवड़ यात्रियों की भीड़ से गुलजार होगा बैरागी कैंप, आज से शुरू हुआ आवागमन

मामला बढ़ता देख निकल गया दूसरा डीजे

देर रात डीजे को लेकर हुए विवाद के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। जब पुलिस ने लाठी फटकारी तो हड़कंप मच गया। डीजे वालों को पुलिस से उलझता देख दूसरा डीजे मौके से निकल गया। उसके साथ डीजे में शामिल युवक भी वहां से चले गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed