Haridwar News Police Saved Arjun Award Winner Deepak Hooda From Drowning In Ganga – Amar Ujala Hindi News Live – Haridwar:खिलाड़ी दीपक हुड्डा को गंगा में डूबने से बचाया, पुलिस के दावे को किया खारिज, फिर कहा


संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी

Updated Thu, 24 Jul 2025 12:55 PM IST

हरकी पैड़ी क्षेत्र में पानी के तेज बहाव की चपेट में आए एक यात्री को घाट पर मौजूद 40वीं वाहिनी पीएसी की आपदा राहत टीम ने सकुशल बचा लिया।


Haridwar News Police Saved Arjun Award winner Deepak Hooda from drowning in Ganga

खिलाड़ी को बचाती टीम
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


गंगा में बह रहे युवक को बचाकर बुधवार को उत्तराखंड पुलिस ने दावा किया कि भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा को बहने से बचाया गया है। खबर चौतरफा फैली तो खुद हुड्डा ने पहले तो पुलिस के इस दावे को खारिज कर दिया। लेकिन करीब ढाई घंटे बाद मीडियाकर्मियों के आगे कबूला कि वह ही नदी में गिर गए थे।

loader

Trending Videos

दरअसल, हरकी पैड़ी क्षेत्र में पानी के तेज बहाव की चपेट में आए एक यात्री को घाट पर मौजूद 40वीं वाहिनी पीएसी की आपदा राहत टीम ने सकुशल बचा लिया। 40वीं वाहिनी पीएसी द्वारा जारी सूचना के अनुसार अर्जुन अवॉर्डी दीपक हुड्डा बुधवार दोपहर करीब तीन बजे कांवड़ लेने हरिद्वार आए थे। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह तेज बहाव की चपेट में आ गए।

Haridwar: मिर्गी के दौरे से तड़फ रहे शिवभक्त को देख SSP ने रुकवाया काफिला, भिजवाया जिला अस्पताल







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed