Dehradun:सोशल मीडिया से पोस्ट हटाने पर बिफरे Ukd कार्यकर्ता, साइबर कार्यालय कूच के दौरान किया प्रदर्शन – Dehradun News Ukd Activists Enraged Over Removal Of Social Media Post Staged A Protest


माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi

Updated Sun, 05 Jul 2026 12:43 PM IST

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में सरकार की आलोचना करने वालों पर मामले दर्ज हो रहे हैं और उनकी आवाज को दबाया जा रहा है


Dehradun News UKD activists enraged over removal of social media post staged a protest

यूकेडी का प्रदर्शन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

सोशल मीडिया से पोस्ट हटाने को लेकर यूकेडी कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कचहरी रोड स्थित साइबर कार्यालय कूच के लिए निकले। इस दौरान कार्यालय के बाहर तैनात पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया।


Uttarakhand: धराली आपदा से सबक, गंगोत्री के पुरातन मार्ग विकसित करने पर फोकस, प्रस्ताव वन विभाग को भेजा

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्षी दलों द्वारा सोशल मीडिया पर किए पोस्ट को हटवाती है। भाजपा सरकार में सरकार की आलोचना करने वालों पर मामले दर्ज हो रहे हैं और उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। उक्रांद कार्यकर्ताओं के निशाने पर उत्तराखंड की साइबर पुलिस भी रही। उन्होंने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed