Dehradun:टेस्ट ड्राइव के बहाने कार ले गए पति-पत्नी, फिर ऐसे हुए गायब इंतजार करता रह गया डीलर – Husband Wife Took The Car For A Test Drive And Ran Away Dehradun Uttarakhand News


अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani

Updated Sat, 06 Jun 2026 12:51 PM IST

कार टेस्ट ड्राइव के नाम पर एक दंपती डीलर को धोखा दे गया। डीलर अब पुलिस के चक्कर लगाने को मजबूर है। टेस्ट ड्राइव के लिए ले जाई गई कार वापस नहीं लौटी। मामले में पुलिस जांच कर रही है।


Husband wife took the car for a test drive and ran away Dehradun Uttarakhand News

टेस्ट ड्राइव के बहाने गाड़ी लेकर फरार हुए दंपति
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स



विस्तार

एक दंपती ने पुरानी कार बेचने वाले डीलर से कार को टेस्ट ड्राइव के लिए ली और फिर कभी लौटकर नहीं आए। गत 26 मई को हुई इस घटना के संबंध में कार स्वामी की शिकायत पर पटेलनगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।


कार स्वामी दिलनवाज ने बताया कि उन्होंने अपनी कार को स्टार्क कार रेंटल पर बेचने के लिए खड़ा किया हुआ था। यह सेंटर शाह नवाज नाम का व्यक्ति संचालित करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां पर प्रकाश और उसकी पत्नी नेहा आए और कार को खरीदने के लिए टेस्ट ड्राइव के बहाने लेकर चले गए।

ये भी पढे़ं…Uttarakhand Weather: घंटे भर बारिश, छह डिग्री गिरा पारा, चलेंगी तेज हवाएं, जानें 11 जून तक का मौसम अपडेट

शिकायत के अनुसार दंपती तय समय पर वापस नहीं लौटा। काफी इंतजार और संपर्क की कोशिशों के बाद भी कार का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों और कार की तलाश में जुटी है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed