Dehradun:एटीएस कॉलोनी के लोगों को परेशान करने के आरोपी बिल्डर पर लगा गुंडा एक्ट, जिला बदर की तैयारी – Dehradun Police Imposed Goonda Act On Builder Accused Of Harassing The Residents Of Ats Colony


शहर की पाॅश एटीएस कॉलोनी में लोगों को परेशान करने के आरोपी बिल्डर पुनीत मित्तल पर पुलिस ने गुंडा एक्ट में कार्रवाई की है। वहीं, सात दिन में सतोंषजनक प्रतिउत्तर ने देने पर जिला बदर की कार्यवाही की जाएगी। 


बता दें कि कॉलोनीवासियों का आरोप है कि बिल्डर पुनीत अग्रवाल लंबे समय से क्षेत्र में मनमानी और गुंडागर्दी कर रहा है। सरकारी जमीन पर कब्जे, अवैध निर्माण और स्थानीय लोगों के साथ मारपीट व अभद्रता के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। हर बार मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को संरक्षण दिया जा रहा है।

लोगों ने बताया कि हाल ही में आरोपी बिल्डर ने कॉलोनी में रहने वाले एक वैज्ञानिक दंपती के साथ मारपीट की। इसमें पीड़ित के कान का पर्दा तक फट गया। इससे पूर्व कॉलोनी अध्यक्ष के साथ मारपीट और त्योहारों के दौरान बच्चों को धमकाने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Dehradun: हरबंसवाला बैरियर पर पुलिस चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल, दूसरा गिरफ्तार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed