Dehradun News:ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिली राहत, अब 25 दिन में कर सकेंगे गैस की बुकिंग – Gas Booking Relief For Rural Consumers Gas Bookings Now Possible Every 25 Days Lpg Shortage Dehradun News
ग्रामीण क्षेत्र के गैस उपभोक्ताओं को अब राहत मिल गई है। उन्हें गैस बुकिंग के लिए 45 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब वे शहरी उपभोक्ताओं की तरह 25 दिन बाद ही गैस बुक कर सकेंगे। हालांकि उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन का नियम यथावत रहेगा।
एलपीजी सिलिंडरों की समस्या हुई सरकार ने शहरी क्षेत्र में 25 दिन बाद और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन बाद गैस बुकिंग के नियम को सख्त कर दिया था। इसकी वजह से ग्रामीण उपभोक्ताओं के सामने समस्या खड़ी हो गई थी। आखिरकार मंगलवार को जिला प्रशासन ने गैस कंपनियों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी।
10500 से ज्यादा सिलिंडर वितरित
जिले में गैस सिलिंडरों की आपूर्ति निरंतर की जा रही है। पूर्ति विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले में 10500 उपभोक्ताओं को घर-घर जाकर गैस वितरित की गई। हालांकि सिलिंडर वितरण के बाद भी बैकलॉग अभी भी बाकी है।
ये भी पढे़ं…Dehradun: यहां रहना है तो हमसे दबकर रहना होगा…गाना बजाने पर हुआ विवाद दिव्यांशु को हमेशा के लिए शांत कर दिया
विभागीय अधिकारियों के अनुसार गैस की किसी प्रकार की कोई कमी नही है। इसी के चलते रोजाना गैस वितरित की जा रही है। 45 दिन की लिमिट खत्म होने की वजह से अब बढ़ेगी गैस बुकिंग : करीब 10 दिन पूर्व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्तओं को गैस की बुकिंग करने पर 45 दिन लिमिट लगा दी गई थी। इसके खत्म होने के बाद अब बुकिंग का लोड बढ़ने की आशंका है। इसी के चलते पूर्ति विभाग ने भी तीनों कंपनियों को गैस का लोड बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।