Dehradun:मारपीट में जख्मी हुए युवक की इलाज के दौरान मौत, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, तीन गिरफ्तार – Dehradun News Young Man Injured In Fight Died During Treatment Case Of Culpable Homicide Was Registered
बसंत विहार थानाक्षेत्र के गांधी ग्राम स्थित नई बस्ती इलाके में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की जान चली गई। घटना पांच मार्च की रात की है। इलाज के दौरान रविवार को युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में गैर इरादतन हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक घटना तब हुई जब अतुल नाम का युवक पड़ोस में रहने वाली महिला से रात के समय मिलने गया था। महिला से उसकी पुरानी दोस्ती थी। रात के समय जब वह महिला के घर में था तो महिला के पति समेत अन्य लोगों ने उसे देख लिया। महिला के घर वालों ने उसे पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाला गिरेंद्र भी मौके पर पहुंच गया। उसने भी अतुल को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद अतुल के घर वाले भी लाठी-डंडे लेकर महिला के घर पर पहुंच गए।
Rudraprayag: महिला और उसके बेटे की हत्या कर भागा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा
उन्होंने महिला के घर वालों और गिरेंद्र की पिटाई कर दी। इसमें गिरेंद्र को गंभीर चोटें आईं। गिरेंद्र को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के अगले ही दिन पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। रविवार रात गिरेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में धारा तरमीम करते हुए गैर इरादतन हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मारपीट करने वालों में अतुल, गुलशन, रोहन, अंकित, रोशन, मीना का नाम सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।