Dehradun:कोयंबटूर से देहरादून पहुंचा सैनिक महावीर का पार्थिव शरीर, आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार – Dehradun News Soldier Body Was Brought To Dehradun Airport On An Indigo Flight


कोयंबटूर में तैनात एक सैनिक के पार्थिव शरीर को इंडिगो की फ्लाइट से शाम करीब साढ़े छह बजे देहरादून एयरपोर्ट लाया गया। सैनिक के पार्थिव शरीर को देखते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

Trending Videos

नायक महावीर सिंह रावत (51) वर्ष की कोयंबतूर में पांच फरवरी को हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पहले कोयंबटूर से दिल्ली लाया गया। उसके बाद दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट द्वारा देहरादून एयरपोर्ट लाया गया।

Uttarakhand: सीएम योगी का पंचूर में भव्य स्वागत, बच्चों को दुलारते दिखे, बोले-हम भी तेरे दादा लगते हैं

महावीर सिंह रावत डिफेंस सिक्योरिटी कोर में नायक के पद पर तैनात थे। इससे पहले वह गढ़वाल राइफल में भी कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। फ्लाइट से उतरने के बाद उनके पार्थिव शरीर को देहरादून एयरपोर्ट पर रायवाला से आए सेना की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को कोठारी मोहल्ला जॉलीग्रांट स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। आज हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed