Dehradun:आज सरताज के सुरों से सजेगी दून की शाम, उससे पहले दरबार साहिब में पहुंचकर टेका मत्था – Dehradun: Singer Satinder Sartaj Reached Darbar Sahib And Bowed His Head Before Concert


राजधानी देहरादून एक यादगार संगीतमय संध्या के लिए पूरी तरह तैयार है, क्योंकि आज डॉ. सतिंदर सरताज अपने बहुचर्चित हेरिटेज इंडिया टूर 2025-26 के साथ शहर में आ रहे हैं। इससे पहले सरताज ने देर रात दरबार साहिब में पहुंचकर टेका मत्था। 

Trending Videos



प्रसिद्ध गायक, गीतकार और कवि सरताज एक मार्च को परेड ग्राउंड में लाइव प्रस्तुति देंगे, जो लय, भावना और गीतात्मक गहराई का अनूठा संगम होगा। लाइव शो में सरताज अपने लोकप्रिय सूफियाना और लोकगीतों की प्रस्तुति देंगे। उनकी गायकी की खासियत—भावपूर्ण शब्द, गहरी संवेदना और शास्त्रीय संगीत की झलक श्रोताओं को एक अलग ही अनुभव प्रदान करेगी। कार्यक्रम को लेकर युवाओं से लेकर सभी संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed