Chardham Yatra 2025:यात्रा ने बनाया रिकॉर्ड, पिछले साल से 4.35 लाख अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन-पूजन – Chardham Yatra 2025 Sets Record With 4.35 Lakh More Devotees Performing Darshan And Puja Than Last Year


बीते वर्ष कुल 46 लाख 69 हजार 74 तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर आए थे, जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा रिकॉर्ड वृद्धि के साथ 51 लाख चार हजार 975 पहुंच गया। केदारनाथ में सर्वाधिक 17 लाख 68 हजार 795 श्रद्धालु पहुंचे हैं।


Chardham Yatra 2025 sets record with 4.35 lakh more devotees performing darshan and puja than last year

केदारनाथ मंदिर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारों धामों के कपाट शीतकाल अर्थात छह माह के लिए बंद हो गए हैं। प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद इस साल चारधाम यात्रा ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। पिछले साल के मुकाबले इस साल यात्रा में 4.35 लाख अधिक श्रद्धालु शामिल हुए।

Trending Videos

बीते वर्ष कुल 46 लाख 69 हजार 74 तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर आए थे, जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा रिकॉर्ड वृद्धि के साथ 51 लाख चार हजार 975 पहुंच गया। केदारनाथ में सर्वाधिक 17 लाख 68 हजार 795 श्रद्धालु पहुंचे हैं।

इसी प्रकार बदरीनाथ में 16 लाख 60 हजार 224, गंगोत्री में सात लाख 57 हजार 10 और यमुनोत्री में छह लाख 44 हजार 505 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। हेमकुंड साहिब में पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख 74 हजार 441 पहुंची है। इससे पहले वर्ष 2023 में एक लाख 64 हजार 546 और वर्ष 2024 में एक लाख 85 हजार 972 श्रद्धालु ने हेमकुंट साहिब शीश नवाने पहुंचे थे।

बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद: सेना की बैंड धुन और श्रद्धालुओं के कीर्तन-भजन से गुंजायमान हुई बदरीशपुरी, तस्वीरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed