Census:सावधान रहें, जनगणना करने वाला प्रगणक आपसे नहीं मांगेगा कोई दस्तावेज, मैसेज या एप पर न करें क्लिक – Uttarakhand Census 2026 Be Alert For Fraud Census Enumerator Will Not Ask You For Any Documents


जनगणना के पहले चरण की शुरुआत स्व-गणना से हो चुकी है। इस बीच जनगणना विभाग ने सभी को सतर्क रहने की सलाह दी है। स्पष्ट किया है कि स्व-गणना का एकमात्र पोर्टल है। कोई एप या अन्य लिंक नहीं है। वहीं, 25 अप्रैल से जब प्रगणक आपके घर आएंगे तो वह आधार या अन्य कोई भी दस्तावेज आपसे नहीं मांगेंगे।

साइबर अपराधियों के भी सक्रिय होने का अंदेशा बढ़ गया है। लिहाजा, लोगों को इसके प्रति सावधान किया जा रहा है। जनगणना विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, स्व-गणना के लिए विभाग का एक मात्र पोर्टल se.census.gov.in है। इसके अलावा कोई भी मोबाइल एप या अन्य वेबसाइट नहीं है। जब स्व-गणना करें तो इसका खास ख्याल रखें, जिससे साइबर अपराध से बच सकते हैं।

स्व-गणना के दौरान आप जो मोबाइल नंबर फीड करेंगे, उसी पर एक ओटीपी आएगा। इससे अलग कोई आपसे बैंक खाता, आधार ओटीपी मांगे तो कतई न बताएं। आप साइबर अपराधियों का शिकार हो सकते हैं। इसी तरह, जब 25 अप्रैल से प्रगणक घर-घर आएंगे तो वह आपसे केवल सवाल पूछेंगे। पहला सवाल तो एसई आईडी का पूछेंगे, जो कि स्व-गणना के बाद आपको मिली होगी। अगर स्व-गणना की होगी तो आपके जवाब का औपचारिक सत्यापन करके वह वापस चले जाएंगे।

Uttarakhand: पंचायतों की खाली सैकड़ों सीटों से आरक्षण होगा खत्म, पंचायत निदेशालय ने शासन को भेजा प्रस्ताव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed