Car Suddenly Caught Fire On The Road Going From Dehradun To Rishikesh – Amar Ujala Hindi News Live


देहरादून से ऋषिकेश जा रही कार में अचानक आग लग गई। दमकल के वाहनों की मदद से आग को बुझाया जा सका। कार में तीन लोग सवार थे। जोकि सुरक्षित हैं।


Car suddenly caught fire on the road going from Dehradun to Rishikesh

कार में लगी आग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


हरिद्वार-देहरादून हाईवे में हर्रावाला पुलिस चौकी के सामने क्रेटा गाड़ी में आग लग गई। दमकल के वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। कार में सवार तीनों लोग सुरक्षित हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम को हरिद्वार- देहरादून हाइवे पर हर्रावाला पुलिस चौकी की सामने एक कार में अचानक आग लग गई।

loader

Trending Videos

ये भी पढे़ं…Uttarakhand: तबाही लेकर आ रहा मानसून…आपदा में उजड़ जाते हैं हर साल 17 गांव, करोड़ों की संपत्ति का नुकसान

क्रेटा कार भगवानपुर हरिद्वार निवासी दीपचंद्र पुत्र चमन लाल चला रहे थे। जबकि उनके साथ ट्रांसपोर्ट देहरादून निवासी संजय गोस्वामी और कारगी ग्रांट देहरादून निवासी रजनीश कुमार भी थी। आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed