उत्तराखंड स्थापना दिवस:पीएम मोदी ने सीएम धामी को पत्र भेज दी बधाई, खास संदेश में इन बातों का किया जिक्र – Pm Modi Writes To Cm Dhami On Uttarakhand Foundation Day Highlights State Development Journey


PM Modi writes to CM dhami on uttarakhand foundation day highlights state development journey

सीएम धामी और पीएम मोदी (फाइल फोटो)
– फोटो : सूचना

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस पत्र में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के साथ अपने पुराने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए राज्य की विकास यात्रा की सराहना की। उन्होंने लिखा कि कुछ वर्ष पहले बाबा केदार के चरणों में उन्होंने कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। आज यहां के लोगों का परिश्रम और संकल्प उस विश्वास को साकार कर रहा है।


प्रधानमंत्री ने पत्र में कहा कि उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र के समान विकास के लिए काम कर रही है। राज्य की कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर में एक दशक के दौरान काफी विस्तार हुआ है। कभी दुर्गम और दूरस्थ माने जाने वाले क्षेत्र आज विकास और सुविधाओं से जुड़ रहे हैं।

उत्तराखंड में पर्यटन ने नए कीर्तिमान स्थापित


उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने करीब 890 किलोमीटर लंबी चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना पर 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। वहीं, 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना पर काम चल रहा है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय कम होगा। देहरादून एयरपोर्ट के विस्तार, पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के संचालन और पंतनगर एयरपोर्ट के विकास से हवाई कनेक्टिविटी भी मजबूत हुई है।

पत्र में प्रधानमंत्री ने केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण और बदरीनाथ धाम में करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने सीमावर्ती गांवों को देश की सुरक्षा और सामर्थ्य का प्रतीक बताते हुए वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत वहां पर्यटन, स्थानीय संस्कृति और रोजगार के अवसर बढ़ाने की बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और हजारों होमस्टे के माध्यम से स्थानीय परिवारों की आय के नए स्रोत विकसित हुए हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed