ऋषिकेश:बढ़ता अपराध, नशे-हथियार से लेकर अवैध कैसीनो तक, तीर्थनगरी का स्वरूप मैला करने की कोशिश – Rishikesh Crime News Drugs Illegal Casino Weapons Rising Crime Raise Questions Over Safety In Holy City


योग और अध्यात्म की वैश्विक पहचान रखने वाली तीर्थनगरी ऋषिकेश की पवित्र छवि पर अनैतिक गतिविधियों का साया गहराता जा रहा है। गंगा की निर्मल धारा, मंदिरों की घंटियां, आध्यात्मिक वातावरण और शाम होते ही घाटों पर होने वाली भव्य व दिव्य गंगा आरती जहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों को शांति, आस्था और पवित्रता का अहसास कराती है, वहीं कुछ लोगों की अनैतिक गतिविधियां धर्मनगरी की इस विशिष्ट पहचान को मैला करने का काम कर रही हैं।


हाल ही में एक के बाद एक सामने आईं नाबालिगों से दुष्कर्म की दो घटनाओं ने स्थानीय निवासियों की चिंता और बढ़ा दी है। एक मामले में शादी समारोह में अपनी नाबालिग सहेली के साथ गई किशोरी के साथ तीन नाबालिग युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं, दूसरे मामले में शहर के बीच स्थित एक होटल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया, घटना में होटल संचालक और मैनेजर की भूमिका ने शहर में होटलों के काले कारनामों की पोल खोली।

छह माह पहले कैसीनो संचालन का मामला

करीब छह माह पूर्व शहर से लगे आईडीपीएल क्षेत्र में कैसीनो संचालन का मामला भी सामने आया था। कार्रवाई के दौरान नोएडा और दिल्ली की युवतियों के पकड़े जाने की बात सामने आई थी। इस घटना ने भी शहर में बाहर से आकर संचालित होने वाली संदिग्ध गतिविधियों और उनके नेटवर्क को लेकर सवाल खड़े किए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed