रुद्रपुर:मिलाद के जुलूस के दौरान आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ – Rudrapur Maulana Detained For Making Objectionable And Inflammatory Statements During The Milad Procession;
मिलाद के जुलूस के दौरान कथित आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान देने के मामले में पुलिस ने मौलाना मुफ्ती मुजीब को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बुधवार को रुद्रपुर में निकाले गए जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक पर हुई सभा का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। पुलिस वीडियो और बयान के पूरे संदर्भ की जांच कर रही है। साथ ही जुलूस की संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।