Dehradun:डोईवाला टोल प्लाजा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, चार की मौत, तीन गंभीर घायल – Major Accident At Doiwala Toll Plaza Dehradun Deaths Several Injured Accident News Uttarakhand


देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार हरियाणा नंबर की कार ने सड़क किनारे खड़ी यूटिलिटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए। एक मृतक व एक घायल की पहचान नहीं हो पाई है।

हादसा हर्रावाला पुलिस चौकी क्षेत्र में मणिमाई मंदिर के पास बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। हाईवे पर एक यूटिलिटी वाहन सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान देहरादून की ओर से तेज गति में आ रही हरियाणा नंबर की कार खड़ी यूटिलिटी से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कार सवार सात लोगों में से तीन की मौत हो गई, चार गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला, कैलाश अस्पताल और कोरोनेशन भिजवाया। एक मृतक और एक घायल की पहचान नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच जारी है।

ये भी पढे़ं..Rudraprayag: गुप्तकाशी के पास खाई में गिरी बाइक, सवार तीनों घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

टपकेश्वर मंदिर से लौट रहे थे

घायल विपेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि हरियाणा से सातों मंगलवार को हरिद्वार आए थे। बुधवार सुबह देहरादून स्थित टपकेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद हरिद्वार होते हुए वापस हरियाणा लौटना था। जंगल में हाईवे के पास वाहन चालक सोमपाल को नींद आने लगी, उसे कई बार टोका भी गया। इसी दौरान अचानक उनकी कार सड़क किनारे खड़ी यूटिलिटी से टकरा गया।

हादसे में इनकी गई जान

हादसे में नरेश (42) पुत्र महावीर निवासी टिकट वाली गली रेलवे रोड रोहतक, विनोद (40) पुत्र रमेश निवासी आर्य नगर रोहतक और सोमपाल पुत्र लालाराम निवासी वार्ड नंबर पांच, रोहतक की हादसे में मौत हो गई। जबकि विपेंद्र सिंह (35) पुत्र रामबरन सिंह और लाला (35) पुत्र राम भरोसे निवासी काठमंडी टेक नगर रोहतक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक मृतक व एक घायल की पहचान नहीं हो पाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed