Chirag Paswan Arrives In Haridwar States That Those Guilty Of Stealing Ram Mandir Offerings Will Not Be Spared – Dehradun News – हरिद्वार पहुंचे चिराग पासवान:गंगा स्नान कर की पूजा, कहा
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हरिद्वार पहुंचे। यहां वह एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गंगा स्नान कर मां गंगा की पूजा अर्चना की।
उन्होंने राम मंदिर पर बात करते हुए कहा कि राम मंदिर चढ़ावे में हेराफेरी का कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने विपक्ष राजनीति छोड़ जांच में करने की अपील भी की।
पासवान ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे बेहद निंदनीय, शर्मनाक और आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि जांच में छोटा या बड़ा अधिकारी या पदाधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर मिसाल कायम की जाएगी।
चिराग ने विपक्ष से भी इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़े तथ्य, साक्ष्य या कोई महत्वपूर्ण जानकारी है तो उसे जांच एजेंसी या एसआईटी के सामने रखा जाना चाहिए। पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी धर्मस्थल से जुड़े भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।