Rishikesh:देर रात बैराज बिजली घर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, घंटों बाद पाया जा सका काबू – Massive Fire Breaks Out At Rishikesh Barrage Power House Late At Night Brought Under Control After Hours


ऋषिकेश स्थित बैराज बिजली घर में रविवार देर रात अचानक भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी विकराल थी कि धुएं और तेज लपटों के कारण फायर कर्मी बिजली घर के भीतर प्रवेश नहीं कर पाए। सुरक्षा को देखते हुए पूरे परिसर को घेर लिया गया  था और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना भी नहीं है। घंटों की मशक्कत के बाद फायर टीम ने आग बुझाई।अब नया ट्रासफार्मर लगाया जा रहा है।  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed