Rahul Gandhi Uttarakhand Visit Live:राहुल गांधी बोले-पीएम मोदी को अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने किया कंट्रोल – Rahul Gandhi Uttarakhand Visit Live Two Day Outreach Tour Begins Check Updated In Hindi


12:41 PM, 04-Jun-2026

राहुल गांधी के नहीं पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में निराशा

राहुल गांधी के नहीं पहुंचने की सूचना मिलने के बाद कार्यकर्ता में निराशा छाने लगी। अधिकतर कार्यकर्ता वापस अपने घरों को लौट गए हैं।

 

12:34 PM, 04-Jun-2026

फोन पर गरजे राहुल गांधी, नोटबंदी-जीएसटी को बताया आर्थिक संकट की वजह

राहुल गांधी ने फोन से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर हमला किया। कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों ने देश में आर्थिक संकट पैदा कर दिया है। नोटबंदी और जीएसटी का जिक्र करते हुए उन्होंने देश के बिगड़ते आर्थिक हालात पर जमकर केंद्र सरकार की आलोचना की।

12:19 PM, 04-Jun-2026

खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा नहीं पहुंचे राहुल गांधी

पंतनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर पवन कुमार ने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद राहुल गांधी अल्मोड़ा के लिए हेलीकॉप्टर से निकले थे लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर वहां उतर नहीं पाया और वापस पंतनगर एयरपोर्ट आकर लौट गए हैं।

 

11:59 AM, 04-Jun-2026

छाता ओढ़कर राहुल गांधी को सुनने पहुंचीं महिलाएं

राहुल गांधी की जनसभा के लिए महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। तेज धूप और गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं सभा स्थल पर पहुंचीं।

11:48 AM, 04-Jun-2026

राहुल गांधी की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

राहुल गांधी की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ रही है। रैली स्थल पर अब तक करीब 5 से 6 हजार लोग पहुंच चुके हैं और समर्थकों के आने का सिलसिला लगातार जारी है।

11:35 AM, 04-Jun-2026

नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी का सरकार पर हमला

नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने सरकार को जमकर घेरा बोले सरकार किसानों की फसल और युवाओं की नौकरी का सौदा कर रही हैं।

11:25 AM, 04-Jun-2026

‘परिवर्तन की शंखनाद’ रैली आज आयोजित

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अल्मोड़ा में ‘परिवर्तन का शंखनाद’ रैली आज आयोजित होगी। 

11:10 AM, 04-Jun-2026

सिमकनी मैदान में सज चुका मंच

जनसभा के लिए सिमकनी मैदान में विशाल मंच तैयार किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर लगभग पांच हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। मैदान और आसपास का क्षेत्र राहुल गांधी के स्वागत में लगाए गए पोस्टर और बैनरों से सजा हुआ है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी होगी और यह कुमाऊं की महत्वपूर्ण राजनीतिक सभाओं में से एक साबित होगी। यह आगामी विधानसभा के चुनावों के शंखनाद के तौर पर देखा जा रहा है।

11:03 AM, 04-Jun-2026

कई दिनों से अल्मोड़ा में डेरा डाले हुए कांग्रेस के नेता

राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता कई दिनों से अल्मोड़ा में डेरा डाले हुए हैं। वहीं दो दिनों से कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा अल्मोड़ा में तैयारियों को जायजा ले रही हैं।

10:59 AM, 04-Jun-2026

अल्मोड़ा में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना

जनसभा को लेकर अल्मोड़ा में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर समेत पूरे कुमाऊं भर से कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने पिछले कई दिनों से विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से जनसभा में शामिल होने की अपील की है। बुधवार से ही अल्मोड़ा में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पहुंचने लगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed