गैस संकट:सात फेरे से पहले सात सिलिंडर के लिए भटक रहा दूल्हा, तहसीलदार ने दिए व्यवस्था के निर्देश – Groom Wanders For Gas Cylinder In Khatima


खटीमा के दियां गांव में शादी से पहले दूल्हा गैस सिलिंडरों की कमी को लेकर परेशान नजर आया जिसके बाद उसने तहसीलदार को पत्र लिखकर सात गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।


Groom wanders for gas cylinder in Khatima

सिलिंडर की किल्लत।
– फोटो : amar ujala



विस्तार

खटीमा के दियां गांव निवासी विजय अपनी शादी के लिए सिलिंडर की मांग की है। विजय की शादी 29 अप्रैल को तय हुई है। उन्होंने तहसीलदार को पत्र लिखकर सात गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि विवाह में भोजन व्यवस्था के लिए पर्याप्त ईंधन जरूरी है ताकि मेहमानों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया जा सके।


Trending Videos

ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े समारोहों में अक्सर ईंधन की कमी की समस्या सामने आती है और विजय की यह मांग उसी चिंता को उजागर करती है। सात फेरे से पहले सात सिलिंडर की चिंता में दूल्हा परेशान है और इसके लिए इधर से उधर भटक रहा है लेकिन तहसीलदार ने इस पत्र को गंभीरता से लेते हुए गैस एजेंसी को निर्देशित किया है कि विवाह के अवसर पर आवश्यक सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed