पूर्व सैनिकों के लिए डीजीआर का विशेष रोजगार मेला

*‘हर काम देश के नाम’*

 

*पूर्व सैनिकों के लिए डीजीआर का विशेष रोजगार मेला*

 

देहरादून…..……

 

पूर्व सैनिकों को सशक्त बनाने एवं उन्हें नागरिक क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, पूर्व सैनिक कल्याण विभाग (रक्षा मंत्रालय) के अंतर्गत महानिदेशालय पुनर्वास (डीजीआर) द्वारा 13 फरवरी 2026 को प्रातः 7:00 बजे से जसवंत सिंह ग्राउंड, गढ़ी कैंट, देहरादून (उत्तराखंड) में एक विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

 

यह रोजगार मेला भारतीय थल सेना, नौसेना एवं वायु सेना के पूर्व सैनिकों को सुरक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, प्रशासन, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य सेवाएं, प्रबंधन एवं इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट एवं औद्योगिक कंपनियों से जोड़ने हेतु एक प्रभावी मंच प्रदान करेगा।

 

यह आयोजन पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की पूर्व सैनिकों के पुनर्वास और कल्याण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। पूर्व सैनिकों की अनुशासनबद्ध कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता तथा तकनीकी दक्षता को नागरिक रोजगार बाजार में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान डीजीआर द्वारा देशभर में 18 रोजगार मेलों के आयोजन की योजना है, जिनमें से अब तक दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, लखनऊ, वाराणसी, कोलकाता, सिकंदराबाद, जम्मू, भोपाल, कोचि एवं गुवाहाटी सहित 13 शहरों में रोजगार मेले सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं।

 

रोजगार मेले के दौरान पूर्व सैनिकों को अपनी योग्यता और अनुभव को ऐसे नियोक्ताओं के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा, जो उनके विशिष्ट कौशल को भली-भांति समझते हैं। पंजीकरण करने वाले नियोक्ताओं को योग्य एवं अनुभवी पूर्व सैनिकों के बायोडाटा निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे तथा पूर्व-चयनित उम्मीदवारों के साक्षात्कार एवं चयन की सुविधा भी रोजगार मेले में ही होगी।

 

पूर्व सैनिक एवं नियोक्ता www.esmhire.com के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। यह मंच विशेष रूप से पूर्व सैनिकों के लिए विकसित एक एआई-सक्षम रोजगार पोर्टल है। पंजीकरण लिंक डीजीआर की आधिकारिक वेबसाइट www.dgrindia.gov.in पर ‘जॉब फेयर’ अनुभाग में भी उपलब्ध है। पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:-

संयुक्त निदेशक, डीआरजेड (पश्चिम): drzwcdm@desw.gov.in | फोन: 0172-2554065 / 2589612

संयुक्त निदेशक (एसई), डीजीआर: seopadgr@desw.gov.in | फोन: 011-20863432

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed