Deepak Kumar Attacked:भजन गायक दीपक कुमार पर हमला, कार क्षतिग्रस्त; पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन को पकड़ा – Gospel Singer Deepak Kumar Attacked Car Damaged Police Arrest Three Including Two Minors


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के थानों मार्ग पर एक जनवरी को तड़के अज्ञात बदमाशों ने भजन गायक दीपक कुमार की कार पर हथियारों और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गायक की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें दो नाबालिग हैं।

पीड़ित की तहरीर के अनुसार, घटना 31 दिसंबर की देर रात करीब 3 बजे की है। वह टिहरी में एक कार्यक्रम प्रस्तुति के बाद अपनी स्कोडा कार से थानों के रास्ते देहरादून लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और हथियारों व डंडों से हमला बोल दिया।

दीपक कुमार ने बताया कि हमलावरों के पास घातक हथियार थे। बदमाशों ने उनकी कार की लाइटें, शीशे और बॉडी को बुरी तरह तोड़ दिया। पीड़ित के अनुसार, इस हमले में उनकी गाड़ी को करीब 80 से 90 हजार रुपये का नुकसान पहुंचा है। 

बदमाशों ने उनका कई किलोमीटर तक पीछा भी किया। उन्होंने बदमाशों के हमले के दौरान दरवाजा नहीं खोला और किसी तरह जान बचाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में से दो नाबालिग हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed