Rishikesh:रेलवे फाटक के पास हादसा, खड़े ट्रक से टकराई हरिद्वार से आ रही तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौत – Rishikesh Accident Car Coming From Haridwar Collides With Parked Truck, Four People Killed


जानवर को बचाने के चक्कर में चालक ने बांईं ओर कार मोड़ी तो कार ट्रक के नीचे घुस गई, जिससे कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।


Rishikesh Accident car coming from Haridwar collides with parked truck, four people killed

कार ट्रक से टकराई
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


ऋषिकेश क्षेत्र में मनसा देवी मंदिर के रेलवे फाटक के पास देर रात भीषण दुर्घटना हो गई। बेहद तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकराकर उसके नीचे घुस गई। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। क्षत-विक्षत शव बाहर निकालने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मांस के लोथड़े सड़क पर इधर-उधर बिखर गए। वाहन काटकर शव निकाले जा सके।

Trending Videos

पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात 10:30 बजे के करीब एक बेहद तेज रफ्तार कार हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रही थी। एक के बाद एक उसने कई कारों को ओवरटेक किया। इसके बाद एक ट्रक से टकराकर उसके नीचे जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सड़क पर आए किसी जानवर को बचाने के चक्कर में चालक ने कार को बाईं ओर मोड़ा और नियंत्रण खो बैठा। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर कार स्वामी की जानकारी निकाली।

Roorkee: कोहरे का असर…ट्रेनों की रफ्तार हुई धीमी, तीन निरस्त, लक्सर-रुड़की हाईवे पर वाहन भी रेंगते नजर आए







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed