नाबालिग से दुष्कर्म: दूसरी बार टूटा मां का भरोसा…बेटी को बहन के पास भेजा था पढ़ने, मौसा निकला दरिंदा – Minor Daughter Misdeeds Mother Trust Broken For The Second Time Selaqui Vikasnagar Dehradun Crime News
जितेंद्र जोशी, संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
Published by: रेनू सकलानी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:25 PM IST
मां ने बड़े विश्वास से अपनी बेटी को बहन के पास पढ़ने भेजा था। सगे मौसा पर 10 वर्षीय बालिका के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता का पिता नाबालिग साली से गलत काम करने आरोप में पहले ही जेल में बंद है।

नाबालिग से दुष्कर्म
– फोटो : साेशल मीड़िया