Dehradun:सड़क किनारे खड़ी तीन लग्जरी गाड़ियों में लगी आग, पटेल नगर थाना क्षेत्र की घटना, cctv खंगाल रही पुलिस – Three Luxury Cars Caught Fire Parked On The Roadside In Patel Nagar Dehradun News In Hindi


देहरादून शहर के पटेल नगर थाना क्षेत्र में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रोड किनारे खड़ी तीन लग्जरी कारों में अचानक भीषण आग लग गई। घटना देर रात करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है।

Trending Videos

आग इतनी तेज़ी से फैली कि देखते ही देखते तीनों गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों वाहन बुरी तरह जल चुके थे।

ये भी पढ़ें…Chamoli: भारत-तिब्बत के बीच व्यापार का गवाह गौचर मेला, 1943 से शुरू हुआ, अब नमो मंत्र से बनेगी राष्ट्रीय पहचान

पटेल नगर के थाना अध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी है, या फिर इसके पीछे कोई शरारती तत्व का हाथ है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed