आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत अर्लट मोड पर दून पुलिस


प्रेम नगर देहरादून

*आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत अर्लट मोड पर दून पुलिस,*

*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान,*

*अभियान के दौरान पुलिस/एलआईयू की अलग अलग टीमो द्वारा 650 बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन*

*13 मकान मालिकों के द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन न कराये जाने पर 1,30,000/ रूपये का किया जुर्माना*

*08 व्यक्तियों का 81 पुलिस अधि0 के अन्तर्गत चालान कर वसूला गया जुर्माना,*

आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश हेतु बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो के सत्यापन के लिए सत्यापन अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के क्रम में पुलिस तथा एलआईयू की अलग अलग टीमो द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो तथा संदिग्धो के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा एफ0आर0आई0/आई0एम0ए0/जौलीग्रान्ट एंव थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत टीएचडीसी कालोनी, फुलसैनी, जामुनवाला व उसके आसपास के क्षेत्रों में रह रहे लगभग 650 बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, फड़/ ठेली वालो व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 13 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही कर रू0 1,30,000/ का जुर्माना किया गया तथा 08 अन्य संदिग्ध के विरूद्व धारा 81 पुलिस अधि0 के अन्तर्गत कार्यवाही कर 2000/- रुपये का जुर्माना वसूला गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed