Dehradun Nagar Nigam Board Meeting Lasted For 11 And A Half Hours, Budget Of Rs 329 Crore Passed Amid Uproar – Amar Ujala Hindi News Live


नगर निगम की मंगलवार को हुई तीसरी बोर्ड बैठक में हंगामे के बीच 329 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। करीब साढ़े 11 घंटे चली बैठक में 40 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगी। इनमें कुत्तों पर नीति, डेयरी नीति, पथ प्रकाश व्यवस्था, यूजर चार्ज में 50 फीसदी छूट अहम प्रस्ताव शामिल हैं। पार्षद के बहिष्कार की बात के बाद शुरू हुई बैठक देर रात तक चलती रही।

loader

Trending Videos

सुबह 11:15 बजे मेयर सौरभ थपलियाल सदन में पहुंच गए। इसके बाद नगर आयुक्त नमामी बंसल ने धराली-थराली आपदा के प्रभावितों को दो मिनट का मौन रखकर बैठक की शुरुआत की। सफाई, डेयरी, कुत्तों, अतिक्रमण, पथ प्रकाश व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर पार्षदों ने अपनी-अपनी बात रखी। कांग्रेसी हर जगह शांत रहते हैं… भाजपा पार्षद विशाल की इस बात पर कांग्रेस पार्षदों ने बैठक में हंगामा शुरू कर दिया। सभी कांग्रेस पार्षद एक-एक कर जमीन पर बैठ गए।

Dehradun: रेबीज संक्रमित युवक की निजी अस्पताल में हुई मौत, कुत्ते के काटने के छह माह बाद दिखे थे लक्षण



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed