Person Hit By A Stone Falling From Hill Fell Into Stream And Was Swept Away By Strong Current Died Chamoli – Amar Ujala Hindi News Live


संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
Published by: रेनू सकलानी

Updated Tue, 19 Aug 2025 12:34 PM IST

पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति इसकी चपेट में आ गया। गदेरे में गिरकर वह तेज बहाव में बह गया। हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा है।


Person hit by a stone falling from hill fell into stream and was swept away by strong current died Chamoli

प्रतीकात्मक तस्वीर



विस्तार


गोपेश्वर डुमक गांव के एक ग्रामीण की पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। रणजीत सिंह सनवाल (45) पुत्र स्व. श्याम सिंह सोमवार अपराह्न अपनी मां राजमती देवी और भाई आनंद सिंह सनवाल के साथ ज्योतिर्मठ बाजार से घर लौट रहे थे। कलगोठ मार्ग से डुमक जाते समय पांग गदेरे के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरा और रणजीत सिंह के सिर पर लग गया।

loader

Trending Videos

ये भी पढ़ें…Uttarkashi Dharali Disaster: दो दिन बाद खुला मौसम तो शुरू हुई हेली सेवा, एमआई-17 से भेजी जा रही रसद सामग्री

हादसे में वे गदेरे में जा गिरे और तेज बहाव में बह गए। ग्रामीणों ने देर रात तक ढूंढखोज की। आखिर में रणजीत सिंह का शव बरामद कर लिया गया। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। ग्राम प्रधान यमुना देवी, राजेंद्र सिंह और गोविंद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed