देहरादून मिलिट्री स्टेशन में मानसून स्वास्थ्य जागरूकता अभियान


 

‘हर काम देश के नाम’

 

*देहरादून मिलिट्री स्टेशन में मानसून स्वास्थ्य जागरूकता अभियान*

देहरादून

देहरादून  मिलिट्री स्टेशन में मानसून से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से 10:45 बजे तक डी.एस.आई. देहरादून परिसर में आयोजित किया गया, जिसका संचालन स्टेशन हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन (एस.एच.ओ.) द्वारा, मिलिट्री हॉस्पिटल (एम.एच.) देहरादून के सहयोग से किया गया।

 

कर्नल आलोक गुप्ता, ऑफिसर कमांडिंग, एस.एच.ओ., देहरादून ने मानसून के मौसम में होने वाली बीमारियों जैसे कि मलेरिया, डेंगू, डायरिया, पेचिश, हेपेटाइटिस, टाइफाइड, फूड पॉइजनिंग, फ्लू तथा सामान्य त्वचा रोगों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने इन रोगों की रोकथाम हेतु आवश्यक निवारक उपायों पर विशेष बल दिया। प्रतिभागियों ने चर्चा एवं प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय भागीदारी दिखाई।

 

मानसून से संबंधित स्वास्थ्य विषयों पर आधारित एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

 

कार्यक्रम स्थल पर एक स्वास्थ्य प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें मानसून से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के उपायों को प्रदर्शित किया गया।

 

इस कार्यक्रम में कुल 285 लोगों ने भाग लिया, जिनमें 03 अधिकारी, 32 जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ), 126 अन्य रैंक (ओआर) तथा 124 परिवारजन शामिल थे।

 

ब्रिगेडियर परिक्षित सिंह, कमांडेंट, एम.एच. देहरादून ने समापन भाषण में कहा कि “रोकथाम उपचार से बेहतर है” और सभी से आग्रह किया कि वे न केवल स्टेशन पर, बल्कि अवकाश पर घर जाते समय भी आवश्यक सतर्कता बरतें। उन्होंने सभी को ‘पीयर लीडर’ के रूप में कार्य करते हुए अपने साथियों व परिजनों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

 

 

 

 

 

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed