Ncb Team Arrested Person From Maharashtra In Kedarnath Dham With Lsd Drugs Kedarnath Yatra – Amar Ujala Hindi News Live


देहरादून नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने केदारनाथ यात्रा पर आए महाराष्ट्र के एक व्यक्ति को एलएसडी ड्रग्स (लिसर्जिक एसिड डाइएथाइलैमाइड) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया। केदारनाथ यात्रा के दौरान इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है।

Trending Videos

घटना के बाद जिला पुलिस ने यात्रा मार्ग और अन्य स्थानों पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अपनी जांच और तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में ड्रग्स बरामदगी के सिलसिले में गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर बीते 3 जुलाई को एनसीबी की टीम फाटा पहुंची थी।

ड्रग्स का यह पहला मामला

टीम ने गुप्तकाशी थाना पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की और केदारनाथ यात्रा पर आए महाराष्ट्र निवासी शशिकांत के पास 0.26 ग्राम एलएसडी पाई। एसपी ने बताया कि आरोपी ने यह ड्रग्स डाक के जरिए मंगवाई थी और उसे स्वयं इसका सेवन करना था। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि केदारनाथ यात्रा और स्थानीय स्तर पर इस प्रकार की ड्रग्स का यह पहला मामला है।

ये भी पढ़ें…Badrinath Highway:  उमट्टा में भूस्खलन का बढ़ रहा दायरा, हाईवे के लिए बना खतरा, निरीक्षण करेगी टीम

देहरादून नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम इस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। आरोपी के साथ के अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि एलएसडी को ‘’एसिड ट्रिप’’ भी कहा जाता है। यह गंधहीन, रंगहीन और स्वादहीन होता है। इस नशे से ग्रसित लोग इसे कागज के छोटे-छोटे टुकड़ों पर लगाकर चाटते या निगलते हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed