सभी मतदान केंद्रों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है।
देहरादून
जनपद देहरादून के विकासखंड डोईवाला, रायपुर तथा सहसपुर में सभी मतदान केंद्रों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया/सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है, साथ ही सुरक्षा के संबंध में पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे है।