पांवटा साहिब में लॉट प्रक्रिया से तय होगा 5 महिला वार्डों का आरक्षण – द्विज गोयल

हिमाचल

नाहन

उपमंडलाधिकारी, पांवटा साहिब, द्विज गोयल (भा.प्र.से.) ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश के निर्देशों की अनुपालना में नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब के कुल 13 वार्डों में से वार्ड संख्या 10 एवं 11 (दो वार्ड) अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि शेष वार्डों में से 5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाने प्रस्तावित हैं।

उपमंडलाधिकारी ने नगरपालिका परिषद के सभी निवासियों को सूचित किया है कि इन 5 महिला वार्डों का आरक्षण 28 मार्च, 2026 को सायं 3 बजे उपमंडलाधिकारी कार्यालय, पांवटा साहिब में लॉट (ड्रा) प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed