नाबालिग से दुष्कर्म: दूसरी बार टूटा मां का भरोसा…बेटी को बहन के पास भेजा था पढ़ने, मौसा निकला दरिंदा – Minor Daughter Misdeeds Mother Trust Broken For The Second Time Selaqui Vikasnagar Dehradun Crime News


जितेंद्र जोशी, संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
Published by: रेनू सकलानी

Updated Sat, 29 Nov 2025 12:25 PM IST

मां ने बड़े विश्वास से अपनी बेटी को बहन के पास पढ़ने भेजा था। सगे मौसा पर 10 वर्षीय बालिका के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता का पिता नाबालिग साली से गलत काम करने आरोप में पहले ही जेल में बंद है।


Minor daughter misdeeds mother trust broken for the second time Selaqui Vikasnagar Dehradun Crime News

नाबालिग से दुष्कर्म
– फोटो : साेशल मीड़िया



विस्तार


बदलते दौर में सेलाकुई की घटना एक बड़ा सबक है। पीड़िता की मां के साथ विश्वासघात का यह पहला मामला नहीं है। पीड़िता के पिता पर भी उसकी मां ने विश्वास किया था, तब उसने उनकी नाबालिग बहन के साथ गलत का किया था। मां ने अपनी बच्ची को माहौल से दूर रखने के लिए उसे सेलाकुई भेजा। उन्हें यह नहीं पता था कि यहां बहन के पति के भेष में एक दरिंदा बैठा है। दो बार भरोसा टूटने से पीड़िता की मां पूरी तरह टूट चुकी है।

Trending Videos

पीड़िता जौनसार बावर क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता के पिता अपनी नाबालिग साली से दुष्कर्म के आरोप में पहले से जेल में बंद हैं। उसके बाद पूरा परिवार ही बिखर गया। पीड़िता का एक भाई गांव में है और दूसरा भाई प्रेमनगर क्षेत्र में कहीं ढाबे पर नौकरी कर रहा है। पीड़िता की मां मायके में रह रही है। वह अपनी फूल सी मासूम बच्ची को हर बुराई से बचाकर उसे एक उज्ज्वल भविष्य देना चाहती थी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed