नशे की लत ने पहुँचाया सलाखों के पीछे

कोतवाली डोईवाला

*वाहन चोरी की घटना का 12 घन्टे में दून पुलिस ने किया खुलासा*

 

*घटना को अंजाम देने वाले 01 वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गयी मोटरसाईकिल हुई बरामद*

 

*अभियुक्त पूर्व मे भी चोरी की घटनाओं मे जा चुका है जेल*

 

*नशे की लत के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था वाहन चोरी की घटना को अंजाम*

 

वादी श्री भगवती प्रसाद पुत्र स्व0 श्री ऋषिराम निवासी गुजरोवाली थाना रायपुर, देहरादून द्वारा थाना डोईवाला पर आकर तहरीर दी गयी कि उनकी मो0सा0 सं0- UK07Y-5551 (स्पलेन्डर प्लस) मियांवाला चौक से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गयी है। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0-45/2026 धारा-303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दिए गए निर्देशों पर कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आस पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया तथा घटना के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए आवश्यक जानकारियां एकत्रित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन करते हुए उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

 

पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से मुखबिर की सूचना पर दिनांक 20/02/2026 की रात्रि मे पुलिस टीम द्वारा चौकी गेट हर्रावाला बैरियर पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त अर्जुन थापा को घटना में चोरी की गयी मो0सा0 सं0- UK07Y-5551 (स्पलेन्डर प्लस) के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी की मोटर साइकिल को बेचने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

अर्जुन थापा पुत्र श्री रामलाल थापा निवासी शिवलोक कॉलोनी, गली न0- 07, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र- 24 वर्ष

 

*बरामदगी विवरण :-*

 

मो0सा0सं0- UK07Y-5551 (स्पलेन्डर प्लस)

 

*आपराधिक इतिहास :-*

 

1- मु0अ0सँ0- 45/2026 धारा-303(2)/317(2) बीएनएस, कोतवाली डोईवाला, देहरादून

2- मु0अ0सँ0- 439/2024 धारा-303(2)/317(2) बीएनएस, थाना रायपुर, देहरादून

3- मु0अ0सँ0- 89/2025 धारा-303(2)/317(2) बीएनएस, थाना बसन्त विहार, देहरादून

4- मु0अ0सँ0- 279/2022 धारा-25/4 आर्म्स एक्ट, कोतवाली नगर, देहरादून

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- उ0नि0 रघुवीर सिंह कपरवान, चौकी प्रभारी हर्रावाला

2- अ0उ0नि0 प्रेम सिंह बिष्ट

3- हे0का0 जसपाल पवांर

4- का0 दिनेश रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed