नशा तस्करों के विरूद्ध जारी दून पुलिस का एक्शन


देहरादून

*नशा तस्करी में लिप्त 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्तों के कब्जे से 5.95 ग्राम अवैध स्मैक, 567 ग्राम अवैध चरस तथा 04 पेटी देशी मसालेदार शराब हुई बरामद*

 

*शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को किया सीज*

 

*कोतवाली ऋषिकेश*

 

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को सार्थक करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

उक्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में ऋषिकेश पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों से 03 नशा तस्करों को अवैध मादक पदार्थों/अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 5.95 ग्राम अवैध स्मैक , 567 ग्राम अवैध चरस तथा 04 पेटी देशी मसालेदार शराब बरामद की गई तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन संख्या: यू0के0-14-ए-1692 मैस्ट्रो (स्कूटी) को सीज किया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस एक्ट तथा आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

 

1- देवनाथ बाटली पुत्र श्री निमाई देवनाथ बंगाली बस्ती निकट निर्मल अस्पताल मायाकुण्ड ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र -28 वर्ष

2- राजेन्द्र भाई पुत्र श्री जयालाल भाई निवासी गली न0-07 शीशम झाडी थाना मुनि की रेती जनपद टिहरी गढवाल उम्र -58 वर्ष

3- विदित पावा पुत्र श्री रामगोपाल पावा निवासी श्यामपुर थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र- 18 वर्ष ।

 

*बरामदगी :-*

 

1- 5.95 ग्राम अवैध स्मैक (अभियुक्त देवनाथ बाटली से)

 

2- 567 ग्राम अवैध चरस (अभियुक्त राजेन्द्र भाई से)

 

03: 04 पेटी (180 ट्रेटा पैक) माल्टा देशी मसालेदार शराब (अभियुक्त विदित थापा से)

 

04: शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्कूटी मैस्ट्रो संख्या: यू0के0-14-ए-1692


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed